पुराना विधान

नया विधान

विलापगीत 5:1-9 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

1. हे यहोवा, स्मरण कर कि हम पर क्या क्या बीता है; हमारी ओर दृष्टि कर के हमारी नामधराई को देख!

2. हमारा भाग परदेशियों का हो गया ओर हमारे घर परायों के हो गए हैं।

3. हम अनाथ और पिताहीन हो गए; हमारी माताएं विधवा सी हो गई हैं।

4. हम मोल ले कर पानी पीते हैं, हम को लकड़ी भी दाम से मिलती है।

5. खदेड़ने वाले हमारी गर्दन पर टूट पड़े हैं; हम थक गए हैं, हमें विश्राम नहीं मिलता।

6. हम स्वयं मिस्र के आधीन हो गए, और अश्शूर के भी, ताकि पेट भर सकें।

7. हमारे पुरखाओं ने पाप किया, ओर मर मिटे हैं; परन्तु उनके अधर्म के कामों का भार हम को उठाना पड़ा है।

8. हमारे ऊपर दास अधिकार रखते हैं; उनके हाथ से कोई हमें नहीं छुड़ाता।

9. जंगल में की तलवार के कारण हम अपने प्राण जोखिम में डाल कर भोजनवस्तु ले आते हैं।

पूरा अध्याय पढ़ें विलापगीत 5