पुराना विधान

नया विधान

भजन संहिता 97:2-6 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

2. बादल और अन्धकार उसके चारों ओर हैं; उसके सिंहासन का मूल धर्म और न्याय है।

3. उसके आगे आगे आग चलती हुई उसके द्रोहियों को चारों ओर भस्म करती है।

4. उसकी बिजलियों से जगत प्रकाशित हुआ, पृथ्वी देखकर थरथरा गई है!

5. पहाड़ यहोवा के साम्हने, मोम की नाईं पिघल गए, अर्थात सारी पृथ्वी के परमेश्वर के साम्हने॥

6. आकाश ने उसके धर्म की साक्षी दी; और देश देश के सब लोगों ने उसकी महिमा देखी है।

पूरा अध्याय पढ़ें भजन संहिता 97