पुराना विधान

नया विधान

नीतिवचन 24:1-5 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

1. बुरे लोगों के विषय में डाह न करना, और न उसकी संगति की चाह रखना;

2. क्योंकि वे उपद्रव सोचते रहते हैं, और उनके मुंह से दुष्टता की बात निकलती है।

3. घर बुद्धि से बनता है, और समझ के द्वारा स्थिर होता है।

4. ज्ञान के द्वारा कोठरियां सब प्रकार की बहुमूल्य और मनभाऊ वस्तुओं से भर जाती हैं।

5. बुद्धिमान पुरूष बलवान भी होता है, और ज्ञानी जन अधिक शक्तिमान होता है।

पूरा अध्याय पढ़ें नीतिवचन 24