पुराना विधान

नया विधान

नीतिवचन 2:18-22 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

18. उसका घर मृत्यु की ढलान पर है, और उसी डगरें मरे हुओं के बीच पहुंचाती हैं;

19. जो उसके पास जाते हैं, उन में से कोई भी लौट कर नहीं आता; और न वे जीवन का मार्ग पाते हैं॥

20. तू भले मनुष्यों के मार्ग में चल, और धर्मियों की बाट को पकड़े रह।

21. क्योंकि धर्मी लोग देश में बसे रहेंगे, और खरे लोग ही उस में बने रहेंगे।

22. दुष्ट लोग देश में से नाश होंगे, और विश्वासघाती उस में से उखाड़े जाएंगे॥

पूरा अध्याय पढ़ें नीतिवचन 2