पुराना विधान

नया विधान

गिनती 2:23-31 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

23. और उनके दल के गिने हुए पुरूष पैंतीस हजार चार सौ हैं।

24. एप्रैम की छावनी में जितने अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख आठ हजार एक सौ पुरूष हैं। तीसरा कूच इनका हो।

25. उत्तर अलंग पर दान की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीशद्दै का पुत्र अहीऐजेर होगा,

26. और उनके दल के गिने हुए पुरूष बासठ हजार सात सौ हैं।

27. और उनके पास जो डेरे खड़े करें वे आशेर के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान ओक्रान का पुत्र पक्कीएल होगा,

28. और उनके दल के गिने हुए पुरूष साढ़े इकतालीस हजार हैं।

29. फिर नप्ताली के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान एनान का पुत्र अहीरा होगा,

30. और उनके दल के गिने हुए पुरूष तिरपन हजार चार सौ हैं।

31. और दान की छावनी में जितने गिने गए वे सब मिलकर डेढ़ लाख सात हजार छ: सौ हैं। ये अपने अपने झण्डे के पास पास हो कर सब से पीछे कूच करें।

पूरा अध्याय पढ़ें गिनती 2