पुराना विधान

नया विधान

उत्पत्ति 5:9-14 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

9. जब एनोश नब्बे वर्ष का हुआ, तब उसने केनान को जन्म दिया।

10. और केनान के जन्म के पश्चात एनोश आठ सौ पन्द्रह वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां हुई।

11. और एनोश की कुल अवस्था नौ सौ पांच वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

12. जब केनान सत्तर वर्ष का हुआ, तब उसने महललेल को जन्म दिया।

13. और महललेल के जन्म के पश्चात केनान आठ सौ चालीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।

14. और केनान की कुल अवस्था नौ सौ दस वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

पूरा अध्याय पढ़ें उत्पत्ति 5