पुराना विधान

नया विधान

उत्पत्ति 5:4-13 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

4. और शेत के जन्म के पश्चात आदम आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

5. और आदम की कुल अवस्था नौ सौ तीस वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

6. जब शेत एक सौ पांच वर्ष का हुआ, तब उसने एनोश को जन्म दिया।

7. और एनोश के जन्म के पश्चात शेत आठ सौ सात वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

8. और शेत की कुल अवस्था नौ सौ बारह वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

9. जब एनोश नब्बे वर्ष का हुआ, तब उसने केनान को जन्म दिया।

10. और केनान के जन्म के पश्चात एनोश आठ सौ पन्द्रह वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां हुई।

11. और एनोश की कुल अवस्था नौ सौ पांच वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

12. जब केनान सत्तर वर्ष का हुआ, तब उसने महललेल को जन्म दिया।

13. और महललेल के जन्म के पश्चात केनान आठ सौ चालीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।

पूरा अध्याय पढ़ें उत्पत्ति 5