24. और सिदोन के थे पुत्र हुए; अर्थात अय्या, और अना; यह वही अना है जिस को जंगल में अपने पिता सिबोन के गदहों को चराते चराते गरम पानी के झरने मिले।
25. और अना के दीशोन नाम पुत्र हुआ, और उसी अना के ओहोलीबामा नाम बेटी हुई।
26. और दीशोन के ये पुत्र हुए; अर्थात हेमदान, एश्बान, यित्रान, और करान।
27. एसेर के ये पुत्र हुए; अर्थात बिल्हान, जावान, और अकान।
28. दीशान के ये पुत्र हुए; अर्थात ऊस, और अकान।
29. होरियों के अधिपति ये हुए; अर्थात लोतान अधिपति, शोबाल अधिपति, शिबोन अधिपति,
30. अना अधिपति, दीशोन अधिपति, एसेर अधिपति, दीशान अधिपति, सेईर देश में होरी जाति वाले ये ही अधिपति हुए।
31. फिर जब इस्राएलियों पर किसी राजा ने राज्य न किया था, तब भी एदोम के देश में ये राजा हुए;
32. अर्थात बोर के पुत्र बेला ने एदोम में राज्य किया, और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा है।
33. बेला के मरने पर, बोस्रानिवासी जेरह का पुत्र योबाब उसके स्थान पर राजा हुआ।