पुराना विधान

नया विधान

उत्पत्ति 36:21-39 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

21. दीशोन, एसेर, और दीशान; एदोम देश में सेईर के ये ही होरी जातिवाले अधिपति हुए।

22. और लोतान के पुत्र, होरी, और हेमाम हुए; और लोतान की बहिन तिम्ना थी।

23. और शोबाल के ये पुत्र हुए; अर्थात आल्वान, मानहत, एबाल, शपो, और ओनाम।

24. और सिदोन के थे पुत्र हुए; अर्थात अय्या, और अना; यह वही अना है जिस को जंगल में अपने पिता सिबोन के गदहों को चराते चराते गरम पानी के झरने मिले।

25. और अना के दीशोन नाम पुत्र हुआ, और उसी अना के ओहोलीबामा नाम बेटी हुई।

26. और दीशोन के ये पुत्र हुए; अर्थात हेमदान, एश्बान, यित्रान, और करान।

27. एसेर के ये पुत्र हुए; अर्थात बिल्हान, जावान, और अकान।

28. दीशान के ये पुत्र हुए; अर्थात ऊस, और अकान।

29. होरियों के अधिपति ये हुए; अर्थात लोतान अधिपति, शोबाल अधिपति, शिबोन अधिपति,

30. अना अधिपति, दीशोन अधिपति, एसेर अधिपति, दीशान अधिपति, सेईर देश में होरी जाति वाले ये ही अधिपति हुए।

31. फिर जब इस्राएलियों पर किसी राजा ने राज्य न किया था, तब भी एदोम के देश में ये राजा हुए;

32. अर्थात बोर के पुत्र बेला ने एदोम में राज्य किया, और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा है।

33. बेला के मरने पर, बोस्रानिवासी जेरह का पुत्र योबाब उसके स्थान पर राजा हुआ।

34. और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का निवासी हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ।

35. और हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्र हदद उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया, और उसकी राजधानी का नाम अबीत है।

36. और हदद के मरने पर, मस्रेकावासी सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।

37. फिर सम्ला के मरने पर, शाऊल जो महानद के तट वाले रहोबोत नगर का था, सो उसके स्थान पर राजा हुआ।

38. और शाऊल के मरने पर, अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।

39. और अकबोर के पुत्र बाल्हानान के मरने पर, हदर उसके स्थान पर राजा हुआ: और उसकी राजधानी का नाम पाऊ है; और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल है, जो मेजाहब की नतिनी और मत्रेद की बेटी थी।

पूरा अध्याय पढ़ें उत्पत्ति 36