पुराना विधान

नया विधान

उत्पत्ति 36:1-12 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

1. ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसकी यह वंशावली है।

2. ऐसाव ने तो कनानी लड़कियां ब्याह लीं; अर्थात हित्ती एलोन की बेटी आदा को, और अहोलीबामा को जो अना की बेटी, और हिव्वी सिबोन की नतिनी थी।

3. फिर उसने इश्माएल की बेटी बासमत को भी, जो नबायोत की बहिन थी, ब्याह लिया।

4. आदा ने तो ऐसाव के जन्माए एलीपज को, और बासमत ने रूएल को उत्पन्न किया।

5. और ओहोलीबामा ने यूश, और यालाम, और को रह को उत्पन्न किया, ऐसाव के ये ही पुत्र कनान देश में उत्पन्न हुए।

6. और ऐसाव अपनी पत्नियों, और बेटे-बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़-बकरी, और गाय-बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचय की थी, ले कर अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया।

7. क्योंकि उनकी सम्पत्ति इतनी हो गई थी, कि वे इकट्ठे न रह सके; और पशुओं की बहुतायत के मारे उस देश में, जहां वे परदेशी हो कर रहते थे, उनकी समाई न रही।

8. ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है: सो सेईर नाम पहाड़ी देश में रहने लगा।

9. सेईर नाम पहाड़ी देश में रहनेहारे एदोमियों के मूल पुरूष ऐसाव की वंशावली यह है:

10. ऐसाव के पुत्रों के नाम ये हैं; अर्थात ऐसाव की पत्नी आदा का पुत्र एलीपज, और उसी ऐसाव की पत्नी बासमत का पुत्र रूएल।

11. और एलीपज के ये पुत्र हुए; अर्थात तेमान, ओमार, सपो, गाताम, और कनज।

12. और ऐसाव के पुत्र एलीपज के तिम्ना नाम एक सुरैतिन थी, जिसने एलीपज के जन्माए अमालेक को जन्म दिया: ऐसाव की पत्नी आदा के वंश में ये ही हुए।

पूरा अध्याय पढ़ें उत्पत्ति 36