पुराना विधान

नया विधान

उत्पत्ति 23:12-16 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

12. तब इब्राहीम ने उस देश के निवासियों के साम्हने दण्डवत की।

13. और उनके सुनते हुए एप्रोन से कहा, यदि तू ऐसा चाहे, तो मेरी सुन: उस भूमि का जो दाम हो, वह मैं देना चाहता हूं; उसे मुझ से ले ले, तब मैं अपने मुर्दे को वहां गाडूंगा।

14. एप्रोन ने इब्राहीम को यह उत्तर दिया,

15. कि, हे मेरे प्रभु, मेरी बात सुन; एक भूमि का दाम तो चार सौ शेकेल रूपा है; पर मेरे और तेरे बीच में यह क्या है? अपने मुर्दे को कब्र में रख।

16. इब्राहीम ने एप्रोन की मानकर उसको उतना रूपा तौल दिया, जितना उसने हित्तियों के सुनते हुए कहा था, अर्थात चार सौ ऐसे शेकेल जो व्यापारियों में चलते थे।

पूरा अध्याय पढ़ें उत्पत्ति 23