पुराना विधान

नया विधान

उत्पत्ति 22:20-24 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

20. इन बातों के पश्चात ऐसा हुआ कि इब्राहीम को यह सन्देश मिला, कि मिल्का के तेरे भाई नाहोर से सन्तान उत्पन्न हुए हैं।

21. मिल्का के पुत्र तो ये हुए, अर्थात उसका जेठा ऊस, और ऊस का भाई बूज, और कमूएल, जो अराम का पिता हुआ।

22. फिर केसेद, हज़ो, पिल्दाश, यिद्लाप, और बतूएल।

23. इन आठों को मिल्का इब्राहीम के भाई नाहोर के जन्माए जनी। और बतूएल ने रिबका को उत्पन्न किया।

24. फिर नाहोर के रूमा नाम एक रखेली भी थी; जिस से तेबह, गहम, तहश, और माका, उत्पन्न हुए॥

पूरा अध्याय पढ़ें उत्पत्ति 22