पुराना विधान

नया विधान

उत्पत्ति 10:8-20 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

8. और कूश के वंश में निम्रोद भी हुआ; पृथ्वी पर पहिला वीर वही हुआ है।

9. वही यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलने वाला ठहरा, इस से यह कहावत चली है; कि निम्रोद के समान यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलने वाला।

10. और उसके राज्य का आरम्भ शिनार देश में बाबुल, अक्कद, और कलने हुआ।

11. उस देश से वह निकल कर अश्शूर को गया, और नीनवे, रहोबोतीर, और कालह को,

12. और नीनवे और कालह के बीच रेसेन है, उसे भी बसाया, बड़ा नगर यही है।

13. और मिस्र के वंश में लूदी, अनामी, लहाबी, नप्तूही,

14. और पत्रुसी, कसलूही, और कप्तोरी लोग हुए, कसलूहियों में से तो पलिश्ती लोग निकले॥

15. फिर कनान के वंश में उसका ज्येष्ठ सीदोन, तब हित्त,

16. और यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी,

17. हिव्वी, अर्की, सीनी,

18. अर्वदी, समारी, और हमाती लोग भी हुए: फिर कनानियों के कुल भी फैल गए।

19. और कनानियों का सिवाना सीदोन से ले कर गरार के मार्ग से हो कर अज्जा तक और फिर सदोम और अमोरा और अदमा और सबोयीम के मार्ग से हो कर लाशा तक हुआ।

20. हाम के वंश में ये ही हुए; और ये भिन्न भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए॥

पूरा अध्याय पढ़ें उत्पत्ति 10