पुराना विधान

नया विधान

उत्पत्ति 10:2-14 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

2. येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक, और तीरास हुए।

3. और गोमेर के पुत्र: अशकनज, रीपत, और तोगर्मा हुए।

4. और यावान के वंश में एलीशा, और तर्शीश, और कित्ती, और दोदानी लोग हुए।

5. इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बंट गए, कि वे भिन्न भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए॥

6. फिर हाम के पुत्र: कूश, और मिस्र, और फूत और कनान हुए।

7. और कूश के पुत्र सबा, हवीला, सबता, रामा, और सबूतका हुए: और रामा के पुत्र शबा और ददान हुए।

8. और कूश के वंश में निम्रोद भी हुआ; पृथ्वी पर पहिला वीर वही हुआ है।

9. वही यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलने वाला ठहरा, इस से यह कहावत चली है; कि निम्रोद के समान यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलने वाला।

10. और उसके राज्य का आरम्भ शिनार देश में बाबुल, अक्कद, और कलने हुआ।

11. उस देश से वह निकल कर अश्शूर को गया, और नीनवे, रहोबोतीर, और कालह को,

12. और नीनवे और कालह के बीच रेसेन है, उसे भी बसाया, बड़ा नगर यही है।

13. और मिस्र के वंश में लूदी, अनामी, लहाबी, नप्तूही,

14. और पत्रुसी, कसलूही, और कप्तोरी लोग हुए, कसलूहियों में से तो पलिश्ती लोग निकले॥

पूरा अध्याय पढ़ें उत्पत्ति 10