पुराना विधान

नया विधान

अय्यूब 34:12-16 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

12. नि:सन्देह ईश्वर दुष्टता नहीं करता और न सर्वशक्तिमान अन्याय करता है।

13. किस ने पृथ्वी को उसके हाथ में सौंप दिया? वा किस ने सारे जगत का प्रबन्ध किया?

14. यदि वह मनुष्य से अपना मन हटाये और अपना आत्मा और श्वास अपने ही में समेट ले,

15. तो सब देहधारी एक संग नाश हो जाएंगे, और मनुष्य फिर मिट्टी में मिल जाएगा।

16. इसलिये इस को सुन कर समझ रख, और मेरी इन बातों पर कान लगा।

पूरा अध्याय पढ़ें अय्यूब 34