पुराना विधान

नया विधान

1 इतिहास 27:30-34 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

30. और ऊंटों का अधिकारी इश्माएली ओबील और गदहियों का अधिकारी मेरोनोतवासी येहदयाह।

31. और भैड़-बकरियों का अधिकारी हग्री याजीज था। ये ही सब राजा दाऊद के धन सम्पत्ति के अधिकारी थे।

32. और दाऊद का भतीजा योनातान एक समझदार मंत्री और शास्त्री था, और किसी हक्मोनी का पुत्र एहीएल राजपुत्रों के संग रहा करता था।

33. और अहीतोपेल राजा का मंत्री था, और एरेकी हूशै राजा का मित्र था।

34. और यहीतोपेल के बाद बनायाह का पुत्र यहोयादा और एब्यातार मंत्री ठहराए गए। और राजा का प्रधान सेनापति योआब था।

पूरा अध्याय पढ़ें 1 इतिहास 27