पुराना विधान

नया विधान

1 इतिहास 2:7-17 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

7. फिर कमीं का पुत्र: आकान जो अर्पण की हुई पस्तु के विषय में विश्वासघात कर के इस्राएलियों का कष्ट देने वाला हुआ।

8. और एतान का पुत्र: अजर्याह।

9. हेस्रोन के जो पुत्र उत्पन्न हुए: यरह्मेल, राम और कलूबै।

10. और राम से अम्मीनादाब और अम्मीनादाब से नहशोन उत्पन्न हुआ जो यहूदियों का प्रधान बना।

11. और नहशोन से सल्मा और सल्मा से बोअज,

12. और बोअज से ओबेद और ओबेद से यिशै उत्पन्न हुआ।

13. और यिशै से उसका जेठा एलीआब और दूसरा अबीनादाब तीसरा शिमा।

14. चौथा नतनेल और पांचवां रद्दैं। छठा ओसेम और सातवां दाऊद उत्पन्न हुआ।

15. इनकी बहिनें सरूयाह ओर अबीगैल थीं।

16. और सरूयाह के पुत्र अबीशै, योआब और असाहेल थे तीन थे।

17. और अबीगैल से अमासा उत्पन्न हुआ, और अमासा का पिता इश्माएली येतेर था।

पूरा अध्याय पढ़ें 1 इतिहास 2