पुराना विधान

नया विधान

1 इतिहास 2:42-53 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

42. फिर यरह्मेल के भाई कालेब के ये पुत्र हुए: अर्थात उसका जेठा मेशा जो जीप का पिता हुआ। और मारेशा का पुत्र हेब्रोन भी उसी के वंश में हुआ।

43. और हेब्रोन के पुत्र कोरह, तप्पूह, रेकेम और शेमा।

44. और शेमा से योर्काम का पिता रहम और रेकेम से शम्मै उत्पन्न हुआ था।

45. और शम्मै का पुत्र माओन हुआ; और माओन बेत्सूर का पिता हुआ।

46. फिर एपा जो कालेब की रखेली थी, उस से हारान, मोसा और गाजेज उत्पन्न हुए; और हारान से गाजेज उत्पन्न हुआ।

47. फिर याहदै के पुत्र रेगेम, योताम, गेशान, पेलेत, एपा और शाप।

48. और माका जो कालेब की रखेली थी, उस से शेबेर और तिर्हाना उत्पन्न हुए।

49. फिर उस से मदमन्ना का पिता शाप और मकबेना और गिबा का पिता शबा उत्पन्न हुए। और कालेब की बेटी अकसा थी। कालेब के पुत्र ये हुए।

50. एप्राता के जेठे हूर का पुत्र किर्यत्यारीम का पिता शोबाल।

51. बेतलेहेम का पिता सल्मा और बेतगादेर का पिता हारेप।

52. और किर्यत्यारीम के पिता शोबाल के वंश में हारोए आधे मनुहोतवासी,

53. और किर्यत्यारीम के कुल अर्थात यित्री, पूती, शूमाती और मिश्राई और इन से सोराई और एश्ताओली निकले।

पूरा अध्याय पढ़ें 1 इतिहास 2