पुराना विधान

नया विधान

1 इतिहास 2:2-19 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

2. यूसुफ, बिन्यामीन, नप्ताली, गाद और आशेर।

3. यहूदा के ये पुत्र हुए: एर, ओनान और शेला, उसके ये तीनों पुत्र, बतशू नाम एक कनानी स्त्री से उत्पन्न हुए। और यहूदा का जेठा एर, यहोवा की दृष्टि में बुरा था, इस कारण उसने उसको मार डाला।

4. यहूदा की बहू तामार से पेरेस और जेरह उत्पन्न हुए। यहूदा के सब पुत्र पांच हुए।

5. पेरेस के पुत्र: हेस्रोन और हामूल।

6. और जेरेह के पुत्र: जिम्री, एतान, हेमान, कलकोल और दारा सब मिल कर पांच।

7. फिर कमीं का पुत्र: आकान जो अर्पण की हुई पस्तु के विषय में विश्वासघात कर के इस्राएलियों का कष्ट देने वाला हुआ।

8. और एतान का पुत्र: अजर्याह।

9. हेस्रोन के जो पुत्र उत्पन्न हुए: यरह्मेल, राम और कलूबै।

10. और राम से अम्मीनादाब और अम्मीनादाब से नहशोन उत्पन्न हुआ जो यहूदियों का प्रधान बना।

11. और नहशोन से सल्मा और सल्मा से बोअज,

12. और बोअज से ओबेद और ओबेद से यिशै उत्पन्न हुआ।

13. और यिशै से उसका जेठा एलीआब और दूसरा अबीनादाब तीसरा शिमा।

14. चौथा नतनेल और पांचवां रद्दैं। छठा ओसेम और सातवां दाऊद उत्पन्न हुआ।

15. इनकी बहिनें सरूयाह ओर अबीगैल थीं।

16. और सरूयाह के पुत्र अबीशै, योआब और असाहेल थे तीन थे।

17. और अबीगैल से अमासा उत्पन्न हुआ, और अमासा का पिता इश्माएली येतेर था।

18. हेस्रोन के पुत्र कालेब के अजूबा नाम एक स्त्री से, और यरीओत से, बेटे उत्पन्न हुए; और इसके पुत्र ये हुए अर्थात येशेर, शेबाब और अर्दोन।

19. जब अजूबा मर गई, सब कालेब ने एप्रात को ब्याह लिया; और जिससे हूर उत्पन्न हुआ।

पूरा अध्याय पढ़ें 1 इतिहास 2