पुराना विधान

नया विधान

1 इतिहास 2:13-21 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

13. और यिशै से उसका जेठा एलीआब और दूसरा अबीनादाब तीसरा शिमा।

14. चौथा नतनेल और पांचवां रद्दैं। छठा ओसेम और सातवां दाऊद उत्पन्न हुआ।

15. इनकी बहिनें सरूयाह ओर अबीगैल थीं।

16. और सरूयाह के पुत्र अबीशै, योआब और असाहेल थे तीन थे।

17. और अबीगैल से अमासा उत्पन्न हुआ, और अमासा का पिता इश्माएली येतेर था।

18. हेस्रोन के पुत्र कालेब के अजूबा नाम एक स्त्री से, और यरीओत से, बेटे उत्पन्न हुए; और इसके पुत्र ये हुए अर्थात येशेर, शेबाब और अर्दोन।

19. जब अजूबा मर गई, सब कालेब ने एप्रात को ब्याह लिया; और जिससे हूर उत्पन्न हुआ।

20. और हूर से ऊरी और ऊरी से बसलेल उत्पन्न हुआ।

21. इसके बाद हेस्रोन गिलाद के पिता माकीर की बेटी के पास गया, जिसे उसने तब ब्याह लिया, जब वह साठ वर्ष का था; और उस से सगूब उत्पन्न हुआ।

पूरा अध्याय पढ़ें 1 इतिहास 2