पुराना विधान

नया विधान

1 इतिहास 11:23-34 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

23. फिर उसने एक डील वाले अर्थात पांच हाथ लम्बे मिस्री पुरुष को मार डाला, वह मिस्री हाथ में जुलाहों का ढेका का एक भाला लिए हुए था, परन्तु बनायाह एक लाठी ही लिए हुए उसके पास गया, और मिस्री के हाथ से भाले को छीन कर उसी के भाले से उसे घात किया।

24. ऐसे ऐसे काम कर के यहोयादा का पुत्र बनायाह उन तीनों वीरों में नामी हो गया।

25. वह तो तीसों से अधिक प्रतिष्ठित था, परन्तु मुख्य तीनों के पद को न पहुंचा। उसको दाऊद ने अपनी निज सभा में सभासद किया।

26. फिर दलों के वीर ये थे, अर्थात योआब का भाई असाहेल, बेतलेहेमी दोदो का पुत्र एल्हानान।

27. हरोरी शम्मोत, पलोनी हेलेस।

28. तकोई इक्केश का पुत्र ईरा, अनातोती अबीएजेर।

29. सिब्बके होसाती, अहोही ईलै।

30. महरै नतोपाई, एक और नतोपाई बाना का पुत्र हेलेद।

31. बिन्यामीनियों के गिबा नगरवासी रीबै का पुत्र इतै, पिरातोनी बनायाह।

32. गाश के नालों के पास रहने वाला हूरै, अराबावासी अबीएल।

33. बहूरीमी अजमावेत, शल्बोनी एल्यहबा।

34. गीजोई हाशेम के पुत्र, फिर हरारी शागे का पुत्र योनातान।

पूरा अध्याय पढ़ें 1 इतिहास 11