पुराना विधान

नया विधान

1 इतिहास 1:7-17 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

7. और यावान के पुत्र: एलीशा, तशींश, और कित्ती और रोदानी लोग हैं।

8. हाम के पुत्र: कुश, मिस्र, पूत और कनान हैं।

9. और कूश के पुत्र: सबा, हबीला, सबाता, रामा और सब्तका हैं; और रामा के पुत्र: शबा और ददान हैं।

10. और कूश से निम्रोद उत्पन्न हुआ; पृय्वी पर पहिला वीर वही हुआ।

11. और मिस्र से लूदी, अनामी, लहावी, नप्तही।

12. पत्रूसी, कसलूही ( वहां से पलिश्ती निकले ) और कप्तोरी उत्पन्न हुए।

13. कनान से उसका जेठा सीदोन और हित्त।

14. और यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी।

15. हिव्वी, अर्की, सीनी।

16. अर्वदी, समारी और हमाती उत्पन्न हुए।

17. शेम के पुत्र: एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद, अराम, ऊस, हूल, गेतेर और मेशेक हैं।

पूरा अध्याय पढ़ें 1 इतिहास 1