पुराना विधान

नया विधान

1 इतिहास 1:43-49 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

43. जब किसी राजा ने इस्राएलियों पर राज्य न किया था, तब एदोम के देश में ये राजा हुए: अर्थात बोर का पुत्र बेला और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा था।

44. बेला के मरने पर, बोस्राई जेरह का पुत्र योबाब, उसके स्थान पर राजा हुआ।

45. और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ।

46. फिर हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्र हदद, उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है, जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया; और उसकी राजधानी का नाम अबीत था।

47. और हदद के मरने पर, मस्रेकाई सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।

48. फिर सम्ला के मरने पर शाऊल, जो महानद के तट पर के रहोबोत नगर का था, वह उसके स्थान पर राजा हुआ।

49. और शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।

पूरा अध्याय पढ़ें 1 इतिहास 1