पुराना विधान

नया विधान

1 इतिहास 1:31-46 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

31. यतूर, नापीश, केदमा। ये इश्माएल के पुत्र हुए।

32. फिर कतूरा जो इब्राहीम की रखेली थी, उसके ये पुत्र उत्पन्न हुए, अर्थात उस से जिम्रान, योक्षान, मदान, मिद्यान, यिशबाक और शूह उत्पन्न हुए। योक्षान के पुत्र: शबा और ददान।

33. और मिद्यान के पुत्र: एपा, एपेर, हनोक, अबीदा और एलदा, ये सब कतूरा के पुत्र हैं।

34. इब्राहीम से इसहाक उत्पन्न हुआ। इसहाक के पुत्र: ऐसाव और इस्राएल।

35. ऐसाव के पुत्र: एलीपज, रूएल, यूश, यालाम और कोरह हैं।

36. एलीपज के ये पुत्र हैं: तेमान, ओमार, सपी, गाताम, कनज, तिम्ना और अमालेक।

37. रूएल के पुत्र: नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा।

38. फिर सेईर के पुत्र: लोतान, शोबाल, सिबोन, अना, दीशोन, एसेर और दीशान हैं।

39. और लोतान के पुत्र: होरी और होमाम, और लोतान की बहिन तिम्ना थी।

40. शोबाल के पुत्र: अल्यान, मानहत, एबाल, शपी और ओनाम।

41. और सिबोन के पुत्र: अय्या, और अना। अना का पुत्र: दीशोन। और दीशोन के पुत्र: हम्रान, एशबान, यित्रान और करान।

42. एसेर के पुत्र बिल्हान, जाचान और याकान। और दीशान के पुत्र: ऊस और अरान हैं।

43. जब किसी राजा ने इस्राएलियों पर राज्य न किया था, तब एदोम के देश में ये राजा हुए: अर्थात बोर का पुत्र बेला और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा था।

44. बेला के मरने पर, बोस्राई जेरह का पुत्र योबाब, उसके स्थान पर राजा हुआ।

45. और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ।

46. फिर हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्र हदद, उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है, जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया; और उसकी राजधानी का नाम अबीत था।

पूरा अध्याय पढ़ें 1 इतिहास 1