1. आदम,शेत, एनोश;
2. केनान, महललेल, येरेद;
3. हनोक, मतूशेलह, लेमेक;
4. नूह, शेम, हाम और येपेत।
5. येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास हैं।
6. और गोमेर के पुत्र: अशकनज, दीपत और तोगर्मा हैं।
7. और यावान के पुत्र: एलीशा, तशींश, और कित्ती और रोदानी लोग हैं।
8. हाम के पुत्र: कुश, मिस्र, पूत और कनान हैं।
9. और कूश के पुत्र: सबा, हबीला, सबाता, रामा और सब्तका हैं; और रामा के पुत्र: शबा और ददान हैं।