पुराना विधान

नया विधान

लूका 1:52-63 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

52. उस ने बलवानों को सिंहासनों से गिरा दिया; और दीनों को ऊंचा किया।

53. उस ने भूखों को अच्छी वस्तुओं से तृप्त किया, और धनवानों को छूछे हाथ निकाल दिया।

54. उस ने अपने सेवक इस्राएल को सम्भाल लिया।

55. कि अपनी उस दया को स्मरण करे, जो इब्राहीम और उसके वंश पर सदा रहेगी, जैसा उस ने हमारे बाप-दादों से कहा था।

56. मरियम लगभग तीन महीने उसके साथ रहकर अपने घर लौट गई॥

57. तब इलीशिबा के जनने का समय पूरा हुआ, और वह पुत्र जनी।

58. उसके पड़ोसियों और कुटुम्बियों ने यह सुन कर, कि प्रभु ने उस पर बड़ी दया की है, उसके साथ आनन्दित हुए।

59. और ऐसा हुआ कि आठवें दिन वे बालक का खतना करने आए और उसका नाम उसके पिता के नाम पर जकरयाह रखने लगे।

60. और उस की माता ने उत्तर दिया कि नहीं; वरन उसका नाम यूहन्ना रखा जाए।

61. और उन्होंने उस से कहा, तेरे कुटुम्ब में किसी का यह नाम नहीं।

62. तब उन्होंने उसके पिता से संकेत करके पूछा।

63. कि तू उसका नाम क्या रखना चाहता है? और उस ने लिखने की पट्टी मंगाकर लिख दिया, कि उसका नाम यूहन्ना है: और सभों ने अचम्भा किया।

पूरा अध्याय पढ़ें लूका 1