पुराना विधान

नया विधान

यूहन्ना 7:45-52 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

45. तब सिपाही महायाजकों और फरीसियों के पास आए, और उन्होंने उन से कहा, तुम उसे क्यों नहीं लाए?

46. सिपाहियों ने उत्तर दिया, कि किसी मनुष्य ने कभी ऐसी बातें न कीं।

47. फरीसियों ने उन को उत्तर दिया, क्या तुम भी भरमाए गए हो?

48. क्या सरदारों या फरीसियों में से किसी ने भी उस पर विश्वास किया है?

49. परन्तु ये लोग जो व्यवस्था नहीं जानते, स्त्रापित हैं।

50. नीकुदेमुस ने, (जो पहिले उसके पास आया था और उन में से एक था), उन से कहा।

51. क्या हमारी व्यवस्था किसी व्यक्ति को जब तक पहिले उस की सुनकर जान न ले, कि वह क्या करता है; दोषी ठहराती है?

52. उन्होंने उसे उत्तर दिया; क्या तू भी गलील का है? ढूंढ़ और देख, कि गलील से कोई भविष्यद्वक्ता प्रगट नहीं होने का।

पूरा अध्याय पढ़ें यूहन्ना 7